{"_id":"691252da72ceeb68df0456f6","slug":"bapu-mall-shops-could-not-be-started-sandeep-rampur-news-c-282-1-rmp1001-157578-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू मॉल की दुकानों को नहीं किया जा सका शुरू : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू मॉल की दुकानों को नहीं किया जा सका शुरू : संदीप
Tue, 11 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बापू मॉल की दुकानों और मंडी की समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और समस्या के निराकरण की मांग की।
तिलक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर सभी व्यापारी एकत्र हुए। यहां से सभी व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि 24.96 करोड़ की लागत से तैयार बापू मॉल पिछले 13 वर्षों से पूरा नहीं हो सका है। इसको शुरू कराने के लिए व्यापार मंडल ने पहले भी कहा था, लेकिन बापू मॉल की 400 दुकानों को शुरू करने का मिशन पूरा नहीं हो सका। कहा कि डूंगरपुर में नवीन मंडी स्थल पर सब्जी मंडी की आढ़तों के सामने मनमाने तरीके से धान के लिए क्रय केंद्र खोल दिया गया।
बताया कि मंडी स्थल में चुनाव के दौरान मतगणना किए जाने तक मत पेटियां रखे जाने से दो महीने व्यापारियों को मंडी के बाहर रोड किनारे रहना पड़ता है, जिससे व्यापारी का व्यापार तबाह व बर्बाद हो जाता है। इसलिए मंडी समिति में पेटियां न रखवाकर नुमाइश ग्राउंड या अन्य किसी जगह पर रखवाई जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, फहीम अहमद, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, शाहिद, नूर अहमद, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे।