{"_id":"57000afe4f1c1b647bf00294","slug":"bank-manegar-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने फांसी लगा आत्महत्या की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने फांसी लगा आत्महत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर ने गत रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट और शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, पुलिस ने परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है। राजस्थान के जयपुर के मनोहरिवाला तहसील हंडानेर निवासी पूरन (38) करीब डेढ़ साल से नगर की पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
वह नई बस्ती निवासी कोमिल सिंह के मकान के पहली मंजिल पर किराए पर रहते थे। 31 मार्च को रोजमर्रा की तरह वह बैंक गए थे। बैंक चपरासी अनिल के अनुसार प्रबंध एक अप्रैल को बैंक आए थे। इस दौरान वे यहां कुछ काम करके घर पर चले गए। इसके बाद दो अप्रैल को जब शाखा प्रबंधक बैंक नहीं पहुंचे तो फील्ड अफसर दीपक कुमार ने चपरासी अनिल को मकान पर भेजा।
इस वह प्रबंधक के यहां पर पहुंचा। उसने यहां देखा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला था। वहीं, प्रबंधक कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। इस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर मौके पर लोग जुट गए। चपरासी ने बैंक पहुंच कर अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने यहां से एक सुसाइड नोट भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
स्टाफ ने सुसाइड नोट पर लिखावट और हस्ताक्षर को प्रबंधक का माना है। पुलिस ने स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। शाखा प्रबंधक की खुदकुशी की सूचना पर बरेली रीजनल आफीसर से चीफ शाखा प्रबंधक पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जयराय सिंह ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
प्रबंधक पूरन मल ने एक अप्रैल को ही सुसाइड लिख लिया था। जानकारों की मानें तो उनका फोन एक अप्रैल को तीन बजे से नहीं उठ रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में कई मिस्ड काल हैं, लेकिन मौत का समय पीएम से स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस को मौके पर बेड के ऊपर कुर्सी मिली है। पुलिस का मानना है कि उन्होंने कुर्सी पर चढ़कर सुसाइड किया होगा। कुर्सी भी कमरे में गिर पड़ी होगी।
पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के प्रबंधक पूरनमल का सुसाइड नोट कई अनसुलझे पहलू छोड़ गए हैं। इसमें उन्होंने किसके लिए लिखा और कौन सी ऐसी जिम्मेदारी थी, जिसको वह सही तरीके से नहीं निभा पा रहे थे। सुसाइड नोट से का इशारा परिवार की तरफ जाता है, लेकिन मानसिक परेशानी का कारण परिवार या कोई वर्क लोड की वजह थी। यह तो पुलिस विवेचना से स्पष्ट हो पाएगा।
प्रबंधक के आत्महत्या करने की खबर सुनकर स्टाफ और मकान स्वामी दंग हैं। वहीं बैंक मैनेजर की पत्नी भी होली की छुट्टी के चलते जयपुर अपने घर गईं हैं। प्रबंधक के आत्महत्या करने से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की सूचना दे दी है। चपरासी अनिल जब प्रबंध को बुलाने के लिए उनके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। वहीं प्रबंधक का शव फांसी पर लटक रहा था। आखिर प्रबंधक ने कमरा खोलकर सुसाइड क्यों किया? यह बात भी लोगों के गले नहीं उतर रही है।