फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bank manager and peon booked for sending obscene messages to female cashier

Rampur News: महिला कैशियर को अश्लील मैसेज भेजने पर बैंक मैनेजर और चपरासी पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bank manager and peon booked for sending obscene messages to female cashier
सैदनगर। महिला कैशियर को अश्लील मैसेज भेजने पर बैंक प्रबंधक और चपरासी फंस गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वाली महिला स्वार क्षेत्र की एक बैंक शाखा में कैशियर है। उसका आरोप है कि 19 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे उसके मोबाइल पर लगातार वॉइस कॉल आई। पहले तो उसने कॉल रिसीव नहीं की लेकिन बाद में बात कर ली। उसे काल बैंक मैनेजर ने की थी। मैनेजर ने उससे कहा कि उन्होंने मोबाइल पर एक रिकॉर्डिंग भेजी है, जिसे सुनना जरूरी है। इसके बाद उसने वह रिकॉर्डिंग सुनी तो उसमें बैंक मैनेजर विनोद और बैंक के चपरासी राजेश उसके चरित्र के बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने आडियो भी वायरल कर दी, जिससे समाज में उसकी बदनामी हुई है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो के स्रोत की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed