फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Banaras, Rampur and Bareilly won the matches

Rampur News: बनारस, रामपुर और बरेली ने जीते मुकाबले

Thu, 05 Dec 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Banaras, Rampur and Bareilly won the matches
रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम पर खेले जा रहे द्वितीय मुमताज बाबुल खां मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। इस दौरान बनारस, रामपुर और बरेली की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहले मैच में विवेक एकेडमी बनारस ने रामपुर रेड को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में रामपुर ग्रीन ने प्रिंस शाहजहांपुर को 3-1 से हराया व तीसरे मैच में बरेली ने मेरठ को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में विवेक एकेडमी बनारस के जयप्रकाश ने 14वें मिनट में, लड्डू ने 21वें मिनट में, अंकित ने 32वें मिनट में गोल कर 3- 0 से जीत दर्ज कराई। इस मैच के मुख्य अतिथि मेरठ के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद व फिजिकल काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य जमील अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला रामपुर ग्रीन व प्रिंस क्लब शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इस मैच में रामपुर ग्रीन के बिलाल ने 14वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से गोल कर बढ़त दिलाई। बिलाल ने 27वें मिनट में एक और फील्ड गोल कर दो गोल की बढ़त दिलाई। 42वें मिनट में बिलाल ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक की। अंत में शाहजहांपुर के कप्तान मोहन ने गोल कर लीड कम की तथा रामपुर ग्रीन ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस मैच के मुख्य अतिथि जन सेवा समिति के अध्यक्ष वसीम उल हक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया।
तीसरा मुकाबला मेरठ और बरेली के बीच खेला गया। मैच के 13वें 14वें मिनट में बरेली के फहीम व नितिन ने व 45वें मिनट में तौहीद ने फील्ड गोल कर तीन गोल जीत दिलाई। मैच के मुख्य अतिथि लकड़ी व्यापारी दीपक गोयल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर हौसला अफजाई की।
अंपायरिंग नेशनल अंपायर सुनील चौधरी, तजम्मुल जैदी व अमित व लाल ने की, जबकि टेक्निकल टेबल का कार्यभार आसिफ खां दानिश खां ने संभाला। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी महफूज उर रहमान खां, यूसुफ खां, जोज़फ आसिफ खां, इशरत अली मियां, इरफान खां, सज्जाद खां, आदिल मियां, वसीम खां, इकबाल खां, अजहर खां, इकबाल खां, अयूब खां, जुनेद खां, सलमान मियां, नईम मियां, सज्जाद बेग, यासीन खां, मुदस्सर खां जमशेद आगा मौजूद रहे। संचालन नासिर खां ने किया।


आज भी तीन मुकाबले होंगे
टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी फहीम कुरैशी के अनुसार बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12:30 बजे रामपुर ग्रीन व बरेली के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर दो बजे बिजनौर व विवेक एकेडमी बनारस के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच तीन बजे हरदोई एकेडमी व गंगापुर बनारस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed