{"_id":"8ea2c43298298ed2b6304dc8694bcdef","slug":"banaras-hosstel-team-won-the-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस छात्रावास बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस छात्रावास बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन स्टेट आमंत्रण बालक फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शाहनवाज के
विज्ञापन
शानदार खेल से बनारस छात्रावास ने फैजाबाद छात्रावास को 4-0 से हराकर खिताब
पर कब्जा कर लिया। बनारस छात्रावास की ओर चारों गोल शाहनवाज ने किए और
पूरे मैच में फैजाबाद छात्रावास की टीम पर भारी रहे।
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच की शुरुआत से पहले यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद युनूस और सीईओ अब्दुल्ला आजम खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच को शाहनवाज के शानदार प्रदर्शन ने शुरुआत से ही एकतरफा कर दिया।
बनारस छात्रावास की ओर से शाहनवाज एक के बाद एक गोल दागते रहे और फैजाबाद छात्रावास के खिलाड़ी उन्हें रोकने में नाकाम रहे। विजेता टीम को मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद युनूस और सीईओ अब्दुल्ला आजम खां ने पुरस्कृत किया।
इसके साथ ही शाहनवाज को अब्दुल्ला आजम खां ने एक हस्ताक्षरयुक्त फुटबाल भी दी। उद्घाटन और समापन समारोह का संचालन डीएमए के स्पोर्ट्स टीचर विप्पलव भट्टाचार्य ने किया। मैच के दौरान मनोज तिवारी, जे चक्रवर्ती, रईस अहमद रेफरी रहे और मून राबिनसन खान आब्जर्वर रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खां, बीएसए श्याम किशोर तिवारी, अकबर मसूद, दानिश खां, जरीफ खां, सैयद बिलाल, मोहम्मद तालिब, असद खां, मोहम्मद फहीम, युसूफ अली खां, फिरासत खां, इंतेजार अहमद, डा. एमए सिद्दकी आदि मौजूद रहे।