{"_id":"ad85f522d87f428c0f0f4956aa68a27d","slug":"bajrang-dal-protest-against-rahul-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में बजरंग दल ने राहुल गांधी पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में बजरंग दल ने राहुल गांधी पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रकरण को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों और उनका समर्थन करने वाली राजनीतिक पार्टियों के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
बिलासपुर रोड पर बिजलीघर के पास बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला लेकर जुलूस के रूप में हाईवे स्थित तीन बत्ती चौराहे पहुंचे। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी प्रदर्शन करने वालों और उनका समर्थन करने पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले हुई बैठक में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिला गोरक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, सर्वेश्वर गंगवार, अनुराग शर्मा, सर्वेश कुर्मी, अमित शर्मा, गौरव पांडेय, चेतन स्वरूप, संदीप चौहान, दीपक सक्सेना, किशन लाल मौर्य, संजीव चौहान, सुजांत, विशाल, अमित, प्रदीप, विक्की शामिल थे।