{"_id":"b3ac487b2fc104d22a4c72b11880da9b","slug":"bajrang-dal-protest-against-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान नैनीताल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। बजरंग के दल के कार्यकर्ता रविवार दोपहर नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी के श्री सनातन धर्मसभा मंदिर में एकत्र हुए। सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाकर भययुक्त माहौल पैदा करना चाहता है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी विहिप नगर अध्यक्ष पंडित राम मनोहर पाठक के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला लेकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे।
नैनीताल हाईवे को अवरुद्ध कर पुतला फूंका। इस दौरान वाहन कुछ देर के लिए जाम में फंसे रहे। पुतला फूंकने वालों में रमन मिगलानी, अमन वर्मा, अर्पित दीक्षित, अनिल मदान, अनिल वाल्मीकि, पिंटू यादव, मुनीश यादव, दिनेश कुमार, जितेंद्र सिंह, बलवीर प्रजापति, संजू यादव, नंद किशोर यादव, पारस अरोरा, अरविंद यादव आदि मुख्य थे।