फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   badminton competetion

अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया शुभारंभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
badminton competetion
रामपुर। बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया है। गुरुवार को मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर ने फीता काटकर व गुब्बारेउड़ाकर प्रतियोगिता शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहले दिन ग्रुप ए पुरुष वर्ग में मुरादाबाद और बिजनौर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बिजनौर की टीम विजयी हुई। ग्रुप बी में रामपुर और शाहजहांपुर के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रामपुर की टीम विजयी हुई। महिला वर्ग ग्रुप ए में शाहजहांपुर और बरेली के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरेली की टीम विजयी हुई। ग्रुप बी में रामपुर और मुरादाबाद के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें रामपुर की टीम विजयी हुई। उसके बाद व्यक्तिगत वर्ग के मैच का आयोजन हुआ। इसमें ग्रुप के महिला व्यक्तिगत वर्ग में बरेली से महिला आरक्षी कोमल और बदायूं से महिला आरक्षी मधु कश्यप के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरेली की महिला आरक्षी कोमल ने जीत हासिल की। ग्रुप बी में रामपुर से महिला आरक्षी ऋचा और बिजनौर से महिला आरक्षी अमरीन के बीच मैच खेला गया। जिसमें अमरीन विजयी हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed