{"_id":"570fe1ae4f1c1b663b4a6c7a","slug":"babe-shaheb-jayanti-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अंबेडकर की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अंबेडकर की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान रचियता डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। जिलेभर में विभिन्न और राजनीतिक दलों ने जयंती पर बाबा साहेब को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंबेडकर जयंती पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा पुराना गंज से सिविल लाइंस तक निकाली गई। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया।
संगठन ने अंबेडकर जयंती पर डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना की। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। शुरुआत ब्लॉक प्रमुख ममता रानी ने पक्का बाग मोहल्ले से की। शोभायात्रा दोमहला रोड, मिस्टनगंज, गांधी समाधि, होते हुए सिविल लाइंस पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सर्वधर्म सद्भाव, महर्षि वाल्मीकि, डा. बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी के साथ डा. बीआर अंबेडकर, संत रविदास, लव-कुश के साथ महर्षि वाल्मीकि, भारत माता आदि की झांकी शामिल रहीं।
बेडकर पार्क में जनसभा का आयोजन कर डा. बीआर अंबेडकर के जीवन से जुड़ी जानकारियां दी गईं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, होरी सिंह, अमर सिंह एमपी सिंह, प्रेमपाल सिंह, जयपाल सिंह रहे। शोभायात्रा का डा. भीमराव अंबेडकर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा स्वागत भी किया गया। जिसमें आनंद प्रकाश वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, यश आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, शाहबाद के ढकिया गांव में बैंडबाजा के साथ डा. अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुमित कुमार ने किया। इसमें पूर्व प्रधान जरीफ अहमद, डा. जसवंत सिंह, लल्लू सिंह, वीरपाल रहे। दूसरी ओर ऊंचा गांव और टांडा गांव में भी जयंती मनाई गई। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सतीशपांडे, हरनाम सिंह रहे। वहीं सैफनी के कासम नगला गांव में जयंती मनाई गई। सैफनी निवासी नेहरू युवा मण्डल के ब्लॉक समन्वयक मो. असलम, रंजीत सिंह रहे।
अंबेडकर जयंती पर आकाशवाणी केंद्र में पैनल डिस्कशन हुआ। शुरुआत सरवत उस्मानी ने किया। वरिष्ठ उद्घोषक सुधांशु नंदन ने पैनल डिस्कशन का संचालन किया। पैनल डिस्कशन में डा. प्रदीप कुमार, डा. रक्क्षांदा, सतीश चंद्र गुप्ता, डा. अरविंद कुमार गौतम और शिक्षक विधायक डा. जयपाल सिंह व्यस्त आदि शामिल रहे। इस दौरान एमआर यदुवंशी, डा. विनय वर्मा, मंदीप कौर, सुरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा ने पनवड़िया में गोष्ठी की। प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन संघर्ष कर कल्पित मानवता को स्वतंत्रता एवं मौलिक अधिकार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि जयपाल ने कहा कि आज के समय में बुद्ध की शिक्षा अति आवश्यक है। इस दौरान डा. आरके सागर, चमन सिंह, शोभित आदित्य, रामसनेही सागर, कुलभूषण गौतम, प्रेमचंद, हीरालाल गौतम, भूरा सिंह, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी ज्वालानगर में कार्यक्रम आयोजित कर डा. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमोद सागर, शिशुपाल सागर, पवन सागर, राजीव, सुरेश वाल्मीकि, मंगलसैन, जितेंद्र सागर, अमत, गोविंद, रामवीर आदि मौजूद रहे। लोक जनशक्ति पार्टी ने भी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस दौरान मोहम्मद असलम, लईक अहमद, बबीता सैनी, अकबर अली रहे।
अंबेडकर युवक संघ ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस दौरान धर्मकुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार सागर, मुकेश, मदन रहे। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। भीम अनार्य, रामगोपाल, दिनेश बाबू, पवन अनार्य, शंकर, अर्जुन अनार्य आदि रहे। अंबेडकर छात्र सभा ने बहादुरपुर गांव में जयंती मनाई। अरविंद कुमार, रामपाल, डा. अमरनाथ आदि रहे।
महान दल ने भी अंबेडकर पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया। हरीश मौर्य, बलवीर सैनी, रामदास मौर्य रहे। कश्यप समाज ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस दौरान हरपाल सिंह, राजीव कुमार रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू ने डा. अंबेडकर को नमन किया। इस दौरान रमेश प्रभाकर, मामून शाह, राशिद खां, महेंद्र सक्सेना, परवेज, धर्मेंद्र देव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हरि सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित उनको नमन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राजीव मांगलिक, बलदेव औलख, लक्ष्मी सैनी, दीक्षा गंगवार, मोहन लाल सैनी आदि रहे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश राज्य सफाईकर्मी आयोग के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, अखिल भारतीय वाल्मीकि महामंच की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई।
साथ ही चपटा कालोनी स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर विद्यालय, अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ, ग्राम पंचायत जुठिया, भारतीय वाल्मीकि शिक्षित जाग्रत समाज संगठन और महर्षि वाल्मीकि जन चेतना संगठन ने भी जयंती मनाई।