{"_id":"693b302cc0f794f669000d23","slug":"baba-sahebs-board-installed-on-pond-land-villagers-create-ruckus-police-deployed-rampur-news-c-282-1-rmp1016-159761-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब की भूमि पर लगाया बाबा साहब का बोर्ड, ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब की भूमि पर लगाया बाबा साहब का बोर्ड, ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस तैनात
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की शिकायत पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देर शाम हटवाया गया बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव स्थित तालाब की भूमि पर बृहस्पतिवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम का नया बोर्ड लगाए जाने के बाद गांव में माहौल अचानक गरमा गया। कुछ ही देर में हंगामे की स्थिति बन गई, जिस पर पुलिस-प्रशासन को भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। भीड़ और अधिकारियों के बीच तीखी बहसबाजी होती रही। अंत में एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और देर शाम पुलिस की मौजूदगी में बोर्ड हटवा दिया गया।
ग्राम प्रधान राकेश लोधी ने डीएम को भेजी शिकायत में दो लोगों के नाम भी दर्ज कराए। शिकायत मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद तहसीलदार अमित कुमार भी पहुंच गए। अधिकारियों ने भूमि से बोर्ड हटाने और लोगों को वहां से हटने को कहा, तो भीड़ भड़क गई और मैदान में तनाव बढ़ गया। भीड़ बोर्ड को हटाने के खिलाफ अड़ी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद वह लोग वहां से हट गए।
इसी बीच भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और बोर्ड हटाने को लेकर तहसीलदार से तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम आशुतोष कुमार और सीओ हर्षिता सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों की सख्ती और समझाइश के बाद भीड़ धीरे-धीरे छंट गई और प्रशासन ने बोर्ड हटवा दिया। एहतियात के तौर पर तालाब के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
ग्रामीण बोले- 19 साल से लगा था बोर्ड
गांव में बोर्ड लगाने वाले लोगों और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर का कहना है कि पिछले 19 साल से बाबा साहब का बोर्ड उसी जगह लगा हुआ था। पुराना बोर्ड खराब हो गया था, इसलिए नया बोर्ड लगाया गया था। उन्होंने दावा किया कि यह तालाब पहले भी विवाद का विषय रहा है, लेकिन बाबा साहब के नाम का बोर्ड उसी स्थान पर वर्षों से मौजूद है।
कोट 000
सरकारी तालाब पर बोर्ड लगा दिया था, तालाब की भूमि पर बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामला शांत हो गया और और बोर्ड हटवा दिया है। लेकिन जिसने यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आशुतोष कुमार, एसडीएम, शाहबाद