{"_id":"68f7288bcc3d524dad0d6376","slug":"azam-said-lamps-do-not-burn-they-are-illuminated-those-who-met-me-know-that-something-bad-happened-to-me-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये जलते नहीं.. रोशन होते हैं: मुलाकात करने वालों को पता है मेरे साथ बुरा हुआ, आजम बोले- हमदर्दी दवा जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये जलते नहीं.. रोशन होते हैं: मुलाकात करने वालों को पता है मेरे साथ बुरा हुआ, आजम बोले- हमदर्दी दवा जैसी
Tue, 21 Oct 2025 12:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 12:01 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां ने कहा कि दीये रोशन किए जाते हैं। उनका मकसद उजाला देना और नफरत मिटाना होता है। उन्होंने कहा कि मुलाकात करने वालों को पता है कि मेरे साथ गलत हुआ है। उनकी हमदर्दी मेरे लिए दवा का काम कर रही है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां ने दिवाली के मौके पर कहा कि दीये जलते नहीं है बल्कि रोशन किए जाते हैं। जो लोग दीये जलाते हैं वह कुछ भी जला सकते हैं। रोशन किए गए दीये लोगों को ठंडक पहुंचाते हैं। सपा नेता ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो दीये रोशन किए जाते हैं उनका मकसद उजाला देना होता है।
विज्ञापन
ठंडक देना होता हैं। नफरत मिटाना है। वही लोग काबिल ए तारीफ हैं। कहा कि वह काफी दिनों से घर से नहीं निकले हैं। इसके बाद भी लोग उनसे मिलने काफी लोग आ रहे हैं। जो लोग उनसे मिलने आ रहे हैं वह समझते हैं कि उनके साथ गलत हुआ है।
विज्ञापन
यह लोग शायद पहली बार इतनी अकीदत से पहली बार मिले हैं। वह लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैं समझता हूं इसके पीछे लंबी कुर्बानी है। मैं तो सीधे भुक्तभोगी हूं। वह लोग काफी दुखी हैं जो यह समझते हैं कि उनके साथ बुरा हुआ है। उनकी हमदर्दी मेरे लिए दवा का काम कर रही है।
विज्ञापन