{"_id":"638639b5f82bce73b1032c6b","slug":"azam-khan-s-former-media-in-charge-shanu-got-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी शानू को मिला गनर, हाल ही में सपा को झटका देकर थामा है भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी शानू को मिला गनर, हाल ही में सपा को झटका देकर थामा है भाजपा का दामन
Tue, 29 Nov 2022 10:26 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:26 PM IST
सार
शानू हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताया था। जिसके बाद उनको गनर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
फसाहत शानू आजम खां के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही सपा से भाजपा में शामिल हुए आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू को पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध कराई है। उनकी सुरक्षा में एक गनर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शानू हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताया था। जिसके बाद उनको गनर उपलब्ध कराया गया है। फसाहत अली खां शानू और आजम खां का साथ काफी लंबा रहा।
विज्ञापन
आजम खां को जब सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था तो शानू उनके साथ खड़े रहे। शानू ने आजमवादी मंच बनाया, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वो थे। 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां और उनके समर्थकों के खिलाफ धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज हुए हैं। शानू पर भी 30 से अधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन