फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan's difficulties increased, warrant came to jail

आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, जेल आया एक और वारंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan's difficulties increased, warrant came to jail
आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, जेल आया वारंट
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का बताया जा रहा मामला
सीतापुर (रामपुर)। करीब 26 माह से जेल में बंद सपा विधायक आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खां के खिलाफ एक वारंट सीतापुर जेल पहुंचने के बाद उनकी परेशानियां फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। मामला फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का बताया जा रहा है।
सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ में उनकी पत्नी और बेटे भी बंद थे, लेकिन वह दोनों जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आजम खां अब भी जेल में हैं। उन पर 87 मामले थे। 86 मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन एक मामले में जमानत न मिलने से उनकी रिहाई नहीं हो पा रही है। अभी हाल ही में सपा नेतृत्व से उनकी तल्खी के बीच सीतापुर जेल में उनसे मिलने के लिए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव, कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आए थे। सपा की ओर से विधायक रविदास मेहरोत्रा मिलने आए थे, लेकिन आजम ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

तीन-चार दिन तक चली मुलाकातों के इस दौर से सियासी गलियारों में मामला काफी चर्चा में रहा था। अभी मामला शांत चल रहा था, लेकिन इस बीच शनिवार को रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचे एक वारंट ने आजम खां की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार को पहुंचा वारंट फर्जीवाड़े के मामले से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द रिहा होने की उम्मीदों को लगा झटका
दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद आजम खां पर फिलहाल एक मामला ही बचा था, जिसमें उनकी रिहाई होनी थी। अब दूसरा मामला सामने आने के बाद दो मामले हो गए हैं, जिसमें रिहाई होनी है। ऐसे में जल्द ही जेल से रिहा होने की पहले से चल रहीं अटकलों पर एक बार फिर विराम लगता नजर आ रहा है। जेल में बंद आजम खां की जल्द बाहर आने की उम्मीदों को झटका लगा है।

19 मई को होगी पेशी
शनिवार को एक वारंट रामपुर से सीतापुर जेल आया है। वारंट फर्जीवाड़े से संबंधित है। वारंट पर फर्जीवाड़े की धाराओं का जिक्र है, लेकिन मामला क्या, यह उसमें नहीं है। 19 मई तक आजम को कस्टडी में लेने का वारंट में जिक्र है। 19 मई को आजम खां की पेशी होनी है।
- सुरेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed