फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan refused to say anything about Agneepath scheme and current situation in country

Azam Khan: हम अंधे-गूंगे और बहरे हैं, कहा- हमें न कुछ दिख रहा, न सुनाई दे रहा और न बोल सकते हैं

Mon, 20 Jun 2022 04:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

आजम खां ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए देश के मौजूदा हालात और अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग अंधे, गूंगे और बहरे हैं, इसलिए न तो कुछ दिख रहा है, न सुनाई दे रहा और न ही कुछ बोल सकते हैं। ये सवाल जिनके मुंह में जबान हो उनसे करें।

विज्ञापन
Azam Khan refused to say anything about Agneepath scheme and current situation in country
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता आजम खां ने देश के मौजूदा हालात और अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर कहा कि हम लोग अंधे, गूंगे और बहरे हैं। हमें न कुछ दिख रहा है, न सुनाई दे रहा है और न ही कुछ बोल सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि वो तो भगोड़े हैं, हमारे यहां से भाग गए थे। खुद कभी हेलीकॉप्टर में बैठे नहीं होंगे हमने उनका टिकट (सिंबल) हेलीकॉप्टर से मंगवाया था।

विज्ञापन


आजम खां ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए देश के मौजूदा हालात और अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कहा कि हम लोग अंधे, गूंगे और बहरे हैं, इसलिए न तो कुछ दिख रहा है, न सुनाई दे रहा और न ही कुछ बोल सकते हैं। ये राय तो आप उनसे लें, जिनके मुंह में जबान हो। हमारे मुंह में न जबान है, न हमारी आंखें देखती हैं और न कान सुनते हैं।

विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में आगजनी पर कहा इससे कोई फायदा नहीं

आजम खां ने अग्निपथ योजना पर युवाओं के विरोध पर कहा कि युवा तो सब्र कर चुका है। अब सब्र से ज्यादा तो कुछ नहीं हो सकता। भूखे सो गए अल्लाह तेरा शुक्र, भगवान तेरी कृपा। अल्लाह के शुक्र और भगवान की कृपा से पूरा देश चल रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में हो रही आगजनी को लेकर कहा कि इससे कोई फायदा नहीं, इससे सरकार का कोई नुकसान थोड़ी होगा। जैसे हमसे भरपाई की है वैसे ही इनसे भी भरपाई करें। देखना है इनसे कब भरपाई करते हैं। हम तो तीसरे दर्जे के इंसान थे तो हमसे भरपाई कर ली।

ये वक्त एक होकर सही को सही और गलत को गलत कहने का है

आजमगढ़ दौरे पर जाने को लेकर पार्टी में पुराने रुतबे के सवाल पर आजम ने कहा कि ये वक्त इन बातों का नहीं है। इस वक्त एक होकर सही को सही और गलत को गलत कहने का है। उप-चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि सभी कहते हैं कि हम जीतेंगे, हम भी कह रहे हैं कि हम जीतेंगे।

विज्ञापन

विरोधी दल के नेता ठंडी गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरे

रामपुर में लोकसभा उप-चुनाव को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और तमाम मंत्रियों के जिले में प्रचार करने के सवाल पर कहा कि प्रचार करने वालों से किसी एक मोहल्ले या गांव का नाम पूछ लीजिए। सिर्फ अखबार में फोटो छपवाने से तो दौरा नहीं हो जाता। ठंडी गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरे हैं। भाजपा प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रत्याशी हैं। हमारे यहां से तो भागे हैं, भगोड़े हैं। खुद कभी हेलीकॉप्टर में बैठे नहीं होंगे हमारे यहां थे तो टिकट उनका हेलीकॉप्टर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed