{"_id":"9f47fe06f47cfd90258448178c55a6a6","slug":"azam-khan-pc-in-rampur-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान में दिखती है फासिस्ट ताकतों की सोच : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान में दिखती है फासिस्ट ताकतों की सोच : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना की ओर से अपनी तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम करने से मुद्दे पर आजम खां ने कहा कि इस बयान से फासिस्ट ताकतों की सोच और हमारे दर्द के बारे में पता चलता है। जिस व्यक्ति ने बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल खोला है, यूनिवर्सिटी बनवाई है उसकी तुलना किससे किस जा रही है?
गौरतलब है कि शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि आजम खान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से ज्यादा खतरनाक हैं। इस बारे में पूछे जाने पर आजम खां ने कहा कि इसी से उनकी सोच का पता चलता है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय भाजपा के नेताओं ने कहा था कि जब तक कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है।
मुंबई हमले के आरोपियों को पाकिस्तान सौंप नहीं देता है, उससे बातचीत नहीं होगी। दुआ-सलाम भी नहीं होगी। अब सुषमा पाकिस्तान जा रही हैं। ये दोहरे चरित्र के लोग हैं। ये सिर्फ नफरत फैलाना और आग लगाना जानते हैं, इंसानियत को खत्म कर देना चाहते हैं। इन लोगों का यह रवैया मुल्क की रूह को, इसकी रीढ़ को कमजोर कर रहा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के प्रति ये लोग गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इनकी सोच गंदी है।