फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan News: Lease of Azam Khan office and Rampur Public School cancelled, Yogi government gives approval

Azam Khan News: आजम खां का कार्यालय और रामपुर पब्लिक स्कूल की लीज निरस्त, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 31 Oct 2023 01:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

आजम खां के तोपखाना स्थित कार्यालय दारूल अवाम और रामपुर पब्लिक स्कूल के जमीन की लीज सरकार ने निरस्त कर दी है। जिस भवन में आजम के स्कूल और कार्यालय संचालित होते हैं उनमें पहले सरकारी दफ्तर बने हुए थे। 

विज्ञापन
Azam Khan News: Lease of Azam Khan office and Rampur Public School cancelled, Yogi government gives approval
रामपुर में आजम खां (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां को एक और बड़ा झटका लगा है। अब उनका तोपखाना रोड स्थित कार्यालय दारूल अवाम और रामपुर पब्लिक स्कूल की लीज निरस्त कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट में लीज निरस्तीकरण का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। अब यह जमीन माध्यमिक शिक्षा विभाग को वापस मिल गई है।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों भवनों को खाली कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। ताजा मामला आजम खां के तोपखाना स्थित कार्यालय दारूल अवाम और रामपुर पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। जिस बिल्डिंग में स्कूल और कार्यालय संचालित होते हैं उनमें पहले जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और राजकीय मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित होते थे।
विज्ञापन


सपा सरकार के दौरान आजम खां ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और यह भवन मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2012 में अपने नाम पट्टा करा लिया। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का आरोप था कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पट्टा विलेख में यह स्पष्ट रूप से अंकित है कि आवंटित भूमि पर एक वर्ष के भीतर विश्वविद्यालय के संचालन के लिए निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रयोजन के लिए भूमि का प्रयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। जिसमें आरोप था कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर रामपुर पब्लिक स्कूल और समाजवादी पार्टी के कार्यालय का संचालन होता है, जो आवंटन नियमों के खिलाफ है।

इससे शासन को वित्तीय क्षति पहुंची है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने पटटा निरस्त करने की संस्तुति की है।


मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को आवंटित की गई 3825 वर्ग मीटर भूमि की लीज का निरस्तीकरण का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लग गई। अब यह जमीन माध्यमिक शिक्षा विभाग को वापस मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed