फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan News: Hearing land acquisition case Johar University 16th, next date given hear Yatimkhana case

Azam Khan News: जौहर विवि के लिए जमीन कब्जा केस की सुनवाई 16 को, यतीमखाना प्रकरण सुनने के लिए अगली तारीख मिली

Mon, 30 Oct 2023 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 05:58 PM IST
सार

रामपुर में वर्ष 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप था कि पुलिस के साथ मिलकर सपाइयों ने वहां रहने वाले लोगों से मारपीट कर उनका सामान भी लूटा। इस केस में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
Azam Khan News: Hearing land acquisition case Johar University 16th, next date given hear Yatimkhana case
रामपुर में सपा नेता आजम खां और जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के चार मामलों की सुनवाई अब सात नवंबर को होगी। सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन के चलते न्यायिक कार्य नहीं होने के कारण इसकी सुनवाई नहीं हो सकी। सपा शासन में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट व चोरी के आरोप बस्ती वालों ने लगाए थे।

विज्ञापन


2019 में इस तरह के 12 मामले शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए थे। इसमें आरोप लगाया था कि यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सपाइयों ने लोगों के साथ मारपीट की साथ ही उनका सामान भी लूट लिया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा तत्कालीन सीओ आले हसन समेत अन्य सपाई भी नामजद किए गए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस प्रकरण से जुड़े चार मामलों की सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के कारण वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई सात नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में भी सुनवाई टली

जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के चार मामलों में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तारीख 16 व 17 नवंबर निर्धारित की है। आलियागंज के किसानों ने सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों पर उनकी जमीन का जबरन बैनामा कराकर कब्जा करने के 27 मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज कराए थे।


ये सभी मामले विचाराधीन हैं। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 व 17 नवंबर को होगी।

अधिवक्ता का निधन, वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

युवा अधिवक्ता राजीव रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के शोक में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल, महासचिव अशोक पिप्पल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed