फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan himself had canceled the allotment of SP office in 2007.

Rampur News: 2007 में आजम खां ने ही निरस्त कराया था सपा कार्यालय का आवंटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan himself had canceled the allotment of SP office in 2007.
रामपुर। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सपा कार्यालय में ताला लगने के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2007 में ही आजम खां ने खुद ही नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कराया था। उन्होंने पत्र की कॉपी भी जारी की है।पूर्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय में सपा का दफ्तर था। उसी कार्यालय से समाजवादी पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां होती थीं, लेकिन बाद में आजम खां ने उसी कार्यालय की जमीन को रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से आवंटित करा लिया। जिसमें यह प्रमुख शर्त थी कि उस जमीन पर कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी, लेकिन आजम खां ने उस जमीन के एक हिस्से में जौहर ट्रस्ट से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की एक शाखा खोल दी। दूसरे हिस्से में दारुल आवाम के नाम से कार्यालय संचालित कर लिया। जिसमें सपा कार्यालय संचालित होने लगा और उसी कार्यालय में कई बार लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठकें और सभाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

लीज की शर्तों के उल्लंघन में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शासन से शिकायत कर दी। जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई और प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के फैसले के बाद लीज आवंटन निरस्त कर दिया। अब इसको लेकर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने नया खुलासा किया है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने बताया है कि 2007 में बेसिक शिक्षा विभाग की आवंटित जमीन के लिए खुद आजम खां ने ही सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कराया था। यह आवंटन निरस्त कराने के बाद उन्होंने अपना स्कूल खोल लिया और अवैध तरीके से सपा का कार्यालय चलाने लगे, लेकिन हकीकत यह है कि 2007 के बाद से रामपुर में सपा का कार्यालय ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed