फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan blamed abdullah bukhari

बुखारी और आरएसएस एक सिक्के के दो पहलू : आजम

Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
azam khan blamed abdullah bukhari
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आरएसएस और अहमद बुखारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। रविवार को बुखारी की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि वो इतनी बड़ी सियासी ताकत हैं कि अपने दामाद के लिए 20-25 सभाएं करने के बाद महज 3100 वोट दिला पाए।
विज्ञापन



ऐसे लोगों से सरकार कैसे ब्लैकमेल हो जाए। आरोप लगाया कि शाही इमाम ने अभी-अभी एक पाप किया है। एक हिंदू बच्ची को मुसलमान बनाकर जामा मस्जिद के होने वाले इमाम से उसकी शादी कराई है। इसको लेकर शिवा सेना, बजरंग दल किसी भी संगठन ने कुछ नहीं कहा। आरएसएस और इमाम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन



इमाम आरएसएस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अपना काम निकालने के लिए वो किसी की शान में कसीदे पढ़ सकते हैं। नगर विकास मंत्री ने जाट आंदोलनकारियों को सलाह दी कि वो अपनी बात को कानून के दायरे में रखकर कहें। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। चुनाव में प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, उसे निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आजम ने जाट आरक्षण के मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की बसपा सुप्रीमो की पैरवी पर कहा कि बसपा सुप्रीमो ने ये काम अपने शासन मे क्यों नहीं किया? उन्होंने मायावती को सलाह दी कि वो इस मुद्दे पर लोगों को उकसाएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed