{"_id":"76aacd3875cf5e9a7ef5ad05ae73d122","slug":"azam-khan-addessed-people-in-rampur-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील कर रहे लॉ एंड आर्डर से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील कर रहे लॉ एंड आर्डर से खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजम खां ने जेएनयू के मुद्दे पर कहा कि क्या ये मुमकिन है कि जेएनयू के बच्चे बिल्कुल बागी हैं। सोसाइटी से बगावत कर रखी है उन लोगों ने। अगर कोई नारा लगा भी था जेएनयू में तो क्या उसका ये मतलब था कि हाईकोर्ट के वकील बच्चों पर हमला कर दें। ये है लॉ एंड आर्डर।
लखनऊ की सड़कों पर वकीलों ने जो तांडव किया है वो किसी से छिपा है। हमने विधानसभा में कहा था कि काला दिन था वो कानून के लिए जब एक वकील के हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर था और वो उससे गोली चला रहा था। उसकी तस्वीर अखबारों के फ्रंट पेज पर छपी थी। वकील लॉ एंड आर्डर से खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश में कानून का राज है ही नहीं। कोर्ट परिसर में हमले हो रहे हैं। हार्दिक पटेल की पैरवी करते हुए कहा कि उस पर वो मुकदमा है जो इमरजेंसी के जमाने में जॉर्ज फर्नांडिस पर था।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल को फांसी के तख्ते पर चढ़ाने की साजिश हो रही है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने ताजमहल और राष्ट्रपति भवन को गुलामी की निशानी करार दिया। कहा कि ताजमहल को गिरा दिया जाना चाहिए। ताजमहल गिराया जाएगा, मैं सबसे आगे रहूंगा।