फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan addessed people in rampur

पूर्व नियोजित था कन्हैया पर हमला : आजम

Sat, 20 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
azam khan addessed people in rampur
नगर विकास मंत्री आजम खां ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों को निशाना बनाकर उन्हें बर्बाद कर रही है। पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया और अब जेएनयू को। उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की कोर्ट में पेशी के दौरान की गई पिटाई को सुनियोजित करार दिया।
विज्ञापन



उच्च शिक्षा में सुधार की जरूरत बताते हुए बुद्धिजीवियों से आगे आने का आह्वान किया। राजकीय रजा पीजी कालेज में ‘भारत में उच्च शिक्षा की स्थिति’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन करते हुए चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार देश के विश्वविद्यालयों को निशाना बनाकर उन्हें बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन



पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देने के मुद्दे पर निशाना बनाया गया। अब जेएनयू को निशाना बनाया जा रहा है। जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष को जिस तरह कोर्ट में पेशी के वक्त निशाना बनाया गया उससे सवाल उठ रहे हैं। कानून को हाथ में लेना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान यात्रा पर भी सवाल उठाया। आजम ने बुद्धिजीवियों से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी तय करने पर जोर दिया। कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग लोकतंत्र में अपनी भागीदारी नहीं निभाते हैं, ये चिंता का विषय है। यदि दिलचस्पी नहीं दिखाई तो देश के हालात और भी ज्यादा चिंताजनक होंगे।


उच्च शिक्षा को बचाने के लिए भी बुद्धिजीवियों से एक मंच पर आने का आह्वान किया। जौहर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर मोहम्मद यूनुस ने भी शिक्षकों से आत्मचिंतन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा. प्रीति गौतम ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या उच्च शिक्षा के परिदृश्य को प्रभावित कर रही है।



कालेज प्राचार्या डा. सईदा बेगम रिजवी ने सभी का स्वागत किया। सेमिनार में महाराजा हरीशचंद्र पीजी कालेज मुरादाबाद के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विशेष कुमार गुप्ता, बरेली कालेज के वाणिज्य संकाय के पूर्व प्रभारी डा. एनएल शर्मा, डा. विपिन शुक्ला, डा. आरके गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed