{"_id":"8489c428f0350eabca1b9975778f9355","slug":"azam-khan-addessed-people-in-rampur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्रियों की योग्यता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्रियों की योग्यता पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि शिक्षामंत्री को तो कम से कम शिक्षित होना चाहिए। उसकी योग्यता कम से कम इतनी होनी चाहिए कोई सवाल न उठा पाए। जिस देश की शिक्षामंत्री (मानव संसाधन विकास मंत्री) की शिक्षा पर सवाल उठ रहे हों, उस देश में शिक्षा का क्या भविष्य होगा।
यूपी के एक पूर्व शिक्षामंत्री पर भी आजम खां ने जमकर तंज कसे। उन्हें कभी स्कूल की मुंह न देखने वाला बताया। शनिवार को रजा पीजी कालेज में आयोजित नेशनल सेमिनार में आजम खां ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते-साधते यूपी के भी एक मंत्री को लपेटे में ले लिया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
आजम खां ने कहा कि मेरी अपनी सरकार में एक साहब वजीर हुए। शपथ लेकर मेरे ऑफिस में आए। मैंने कहा कि तुम बड़े मुकद्दर वाले हो, तुमने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा और एजुकेशन मिनिस्टर हो गए। उन्होंने अपनी मूंछें उठाकर कर कहा बहुत अच्छा मंत्री साबित होउंगा।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से बात की। कहा कि इन्हें एजुकेशन मिनिस्टर बनाकर आपने शिक्षा को अपमानित किया है। मुख्यमंत्री ने उस महोदय का विभाग बदल दिया। जब मैं अपनी सरकार के मंत्री के बारे में सवाल उठा सकता हूं तो केंद्र सरकार के मंत्री से कहना चाहता हूं कि उनकी शिक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री सोचें।