{"_id":"571294bf4f1c1b5e704a6ba6","slug":"azam-kha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-आरएसएस के पास सिर्फ नफरत का एजेंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-आरएसएस के पास सिर्फ नफरत का एजेंडा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी में लगाए गए विवादित पोस्टर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है, जो बेहद ही दुखद है। भाजपा और आरएसएस के पास सिर्फ नफरत फैलाने का एजेंडा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी दौरे से पहले वहां पर कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में उत्तर प्रदेश का चित्रण एक बेबस महिला के रूप में किया गया है, जिसका चीरहरण गैर भाजपा दल के नेता कर रहे हैं। पोस्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुदर्शनचक्र धारी कृष्ण के रूप दिखाया गया है। इस पर आजम खां ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पोस्टर में जिन लोगों को चीरहरण करते दिखाया गया है, उनके चेहरे तो साफ नहीं दिख रहे हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत ही दुख की बात है। ऐसा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के पास नफरत के एजेंडे के अलावा कुछ नहीं है। ये समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की ओर से ऐसा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा की तो पोल खुल चुकी है। लोकसभा चुनावों के समय जो वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है।