फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam fears encounter: Adeeb Azam refuses sit police car, gets emotional after meeting father and brother

आजम को एनकाउंटर का डर: पुलिस की गाड़ी में बैठने से किया इनकार, पिता व भाई से मिलकर भावुक हुए बड़े बेटे अदीब

Sun, 22 Oct 2023 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

रामपुर जेल से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सीतापुर और हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों को दो प्रमाणपत्र मामले में सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। रविवार को जेल से शिफ्ट करने के दौरान आजम नाराज दिखे। 

विज्ञापन
Azam fears encounter: Adeeb Azam refuses sit police car, gets emotional after meeting father and brother
रामपुर जेल से सीतापुर और हरदोई के लिए जाते आजम खां और अब्दुल्ला आजम - फोटो : संवाद

विस्तार

दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अदालत से सात-सात साल की सजा सुनाई जाने के बाद जेल भेजे गए आजम खां, अब्दुल्ला आजम की दूसरे जिलों में शिफ्टिंग कर दी गई है। आजम खां को रविवार को सीतापुर और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल भेज दिया गया। रामपुर जेल से शिफ्ट करने से पहले दोनों की चिकित्सा जांच की गई।

विज्ञापन

सीतापुर और हरदोई जेल पहुंचाया गया

इसके बाद उन्हें अलग-अलग वाहनों में कड़ी सुरक्षा के साथ सीतापुर और हरदोई जेल पहुंचाया गया। दोनों नेताओं को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ भेजा गया है। दोनों को सुरक्षा के बीच करीब पांच बजे रामपुर जेल से बाहर निकाला गया। आजम ने जेल से निकलने के दौरान कहा कि उनका एनकाउंटर कराया जा सकता है।

विज्ञापन

परिवार का किया जा रहा उत्पीड़न

कहा कि तड़के जेल से शिफ्ट करने का क्या मतलब है। लंबे समय से उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। आजम ने पुलिस के वाहन में बैठने से इनकार दिया। इससे कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। आजम ने उम्र और बीमारी का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को गले लगाया

इससे पहले भी आजम जान को लेकर खतरा बता चुके हैं। इससे पहले शनिवार को बड़े बेटे अदीब आजम ने रामपुर जेल में पहुंचकर पिता आजम खां, मां तजीन फात्मा और भाई अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। उन्होंने मां को गले लगाया तो दोनों की आंखों में पानी आ गया।


करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान वह कई बार भावुक भी हुए। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर के जिला कारागार में बंद किय गया था। रविवार को आजम व अब्दुल्ला को सीतापुर और हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब तजीन फात्मा ही अकेले रामपुर की महिला बैरक में है।

अलग-थलग पड़ी तजीन फात्मा

अलग-थलग पड़ी तजीन फात्मा का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आजम के बड़े बेटे अदीब आजम मुलाकात करने के लिए जेल में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार वह यहां करीब 45 मिनट तक रुके और इस दौरान उन्होंने जेल में अपने पिता, मां और भाई से मुलाकात की थी।

इस दौरान वह मां के गले लगे और भावुक भी हो गए। पिता ने भी उनको दुलार किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। मुलाकात के दौरान काफी देर तक उनकी बातचीत होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed