फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam angry at bjp

विश्वसनीयता पर उठे सवाल तो याद आए बाबा साहेब : आजम 

Sat, 16 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि अब जनता के बीच भाजपा की पोल खुल चुकी है तो उनको बाबा साहेब की याद आ रही है। भाजपा ने जनता के साथ जो वादे किए थे उसे तो पूरा नहीं किया। ऐसे में उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में भाजपा डा. अंबेडकर के नाम का सहारा ले रही है। शुक्रवार को पत्रकारों के पूछे गए सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि भाजपा भी एक दल है, जो किसी महापुरुष के नाम को भुनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


छ दिनों तक बसपा ने बाबा साहेब के नाम को भुनाया। इससे पहले कांग्रेस ने ब्रांड बना रखा था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का हर जगह से सफाया हो रहा है। लोग उन पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में उनको किसी के नाम के सहारे की जरूरत तो पड़ेगी। इसलिए अब वह बाबा साहेब के नाम का सहारा ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आरएसएस से होशियार रहने संबंधी बयान पर कहा कि ये कब से?, कब से होशियार रहे?
विज्ञापन


 ये भी बताएं कि अब से होशियार रहें या पहले से होशियार रहें? क्योंकि वो पहले तो सरकार आरएसएस और बीजेपी के साथ बना चुकी हैं। यह भी कह चुकी हैं कि कुछ इंतहा पसंद मुसलमानों की वजह से हमने अपना वोट बैंक ट्रांसफर कराया, ये रिकार्ड की चीज है। आजम खां और गवर्नर के बीच चल रहे विवाद में अमर सिंह द्वारा उनका पक्ष लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें सच्चाइयों का एहसास होना चाहिए। दिल से बोलने वाला सही कह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed