फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajmkha

प्यार-मोहब्बत से रहें हिंदू और मुसलमान : आजम खां

Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
azajmkha
चौकी हजियानी प्रकरण को लेकर सपा कार्यालय में दोनों पक्षों से बात करते आजम खां।

विज्ञापन
चौकी हजियानी में कुएं का विवाद निपटने के बाद दोनों समुदाय के लोग शनिवार को सपा दफ्तर पहुंचे, जहां नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने दोनों समुदाय के लोगों को गले मिलवाया। उन्होंने कहा कि हिंदु और मुसलमान दोनों प्यार-मोहब्बत से  रहें। अमन-चैन कायम रखना हम सभी की  जिम्मेदारी है। उन्होंने इस मसले को सूझबूझ से निपटाने पर प्रशासन की भी तारीफ की। 

चौकी हजियानी में पिछले कई दिनों से कुएं का विवाद सुलग रहा था। विवाद को लेकर कई बार दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने भी आ गए थे। मामला तूल पकडने पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। प्रशासन ने मामला निपटाने के लिए दोनों पक्षों से राबता कायम किया। कई दिन की जद्दोजह के बाद प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों को राजी कर मामला निपटा दिया।  नगर विकास मंत्री  मोहम्मद आजम खां शनिवार को पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याएं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच नगर क्षेत्राधिकारी आले हसन खां, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह के साथ दोनों समुदाय के  लोग  दफ्तर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों समुदाय के लोगों ने आजम खां से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां ने कुएं का मामला निपटने पर खुशी जताई। साथ ही   दोनों समुदाय के लोगों को गले मिलवाया। आजम खां ने कहा कि हिंदू और मुसलमान प्यार-मोहब्बत से भाई-भाई की तरह रहें। 


गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सबका फर्ज है। दोनों समुदाय के लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।  उन्होंने प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों की सूझबूझ का नतीजा है कि   प्रकरण निपट गया। आइंदा कोई ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, जिससे दोनों समुदायों की भावना को ठेंस पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed