फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm told

विरोधी नहीं चाहते गरीबों के बच्चे अच्छी तालीम पाएं

Sat, 22 Oct 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
azajm told
रामपुर में जिला सहकारी बैंक में आसरा आवास योजना के आवंटन कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री आजम खां।

विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण में वक्फ की जमीन पर काबिज परिवारों को उजाड़ने पर हुई  कवरेज से खफा संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां अपने चिरपरिचित अंदाज में  मीडिया पर भड़के। यतीमखाने की जमीन से लेकर जौहर यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया। आजम खां बोले कि विरोधी नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे अच्छी तालीम हासिल करें। कहा, आवाम को तय करना होगा कि जालिम कौन है। उन्होंने नवाब खानदान और विरोधियों को भी निशाने पर लिया।

जिला सहकारी बैंक के सभागार में आवास आवंटन पत्र वितरण के दौरान आजम खां न तो प्रदेश और न ही देश की राजनीति पर बोले। बल्कि शुरू से आखिर तक उनके निशाने पर नवाब खानदान और मीडिया रही। भाषण की शुरुआत नवाबों से की। बोले, नवाबों ने आवाम को अपना गुलाम बनाकर रखा। 
विज्ञापन


वह नवाबों की निशानी ही नहीं बल्कि तजकरा भी मिटा देना चाहते हैं। नवेद मियां का बिना नाम लिए बोले, विरोधी उन्हें जालिम बता रहे हैं। सवाल किया- जालिम अल्लाह की जमीन पर कब्जा करने वाले हैं या जमीन से कब्जा हटवाकर गरीब बच्चों की तालीम के लिए स्कूल बनवाने वाले, यह आवाम को खुद ही तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed