{"_id":"580d08334f1c1bcd75bc1fed","slug":"azajm-told0000","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में कलह की वजह सिर्फ ‘एक शख्स’ ः आजम खां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में कलह की वजह सिर्फ ‘एक शख्स’ ः आजम खां
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
आजमखां बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कैबिनेट मंत्री आजम खां पार्टी में चल रही उठापटक पर बेहद दुखी दिखे। उन्होंने रविवार को अमर सिंह का बिना नाम लिए कहा कि पार्टी में कलह की वजह सिर्फ 'एक शख्स' है। इस शख्स की वजह से ऐसा दुखद दिन आएगा, इसे हम बहुत पहले से महसूस कर रहे थे। कहा कि यह बंटवारे की नीयत नहीं सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं जल्द दूर हो जाएंगे।
विधानमंडल की बैठक लखनऊ में होने के बावजूद रविवार को अपने गृह जनपद रामपुर में मौजूद कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। पार्टी बंटने पर आप कहां होंगे-इस सवाल पर आजम बोले यह मैं तय करूंगा। मैं यह क्यों बता दूं?। किसे मंत्रिमंडल में रखना है, किसे नहीं, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। बिना नाम लिए ही उन्होंने पार्टी में कलह की वजह अमर सिंह को बताया। कहा-मुझे पता था एक शख्स की वजह से ऐसा दुखद दिन जरूर आएगा, यह मैने हमेशा महसूस किया। समझदार और पार्टी के दूरदर्शी लोगों को भी इसका एहसास था। पार्टी में कलह काफी दुखद है।
विज्ञापन
पार्टी में उठापटक के बारे में कहा कि अभी नुकसान और फायदा के बारे में कहना जल्दबाजी होगा। एक शख्स से नुकसान बहुत हुआ है। बंटवारे की तरफ कोई नीयत नहीं है। कहा पार्टी में सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं जो बहुत पहले समझ लिया गया था। लेकिन पार्टी को इससे कोई नुकसान या फायदा या विघटन कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन