फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm.s favourit officer will trasfered

अब आजम खां के चहेेते अफसरों पर गिरेगी गाज

Mon, 13 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूो/ रामपुर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी में सरकार बदली तो अब पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के चहेते अफसरों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कई अफसरों की रामपुर से वापसी की उम्मीद टूटी है,वहीं कई ने तो अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा की सरकार आा गई है। हालांकि अभी सरकार का गठन होना बाकी  है। लेकिन सरकारी सिस्टम में तैनात अफसरों खासतौर से उन अफसरों की उलटी गिनती शुरू हो गई है जो कि आजम खां के करीबी माने जाते हैं। रामपुर में आजम खां के तमाम करीबी अफसर तैनात रहे हैं। जबकि, कुछ
विज्ञापन


 अफसर चुनाव आयोग के डंडे का शिकार हो चुके है। वह उम्मीद के संग दूसरे जनपदों में चले गए कि सरकार आने के बाद वापस आ जाएंगे,लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन अफसरों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सपा सरकार के वापस आने की उम्मीद लगाए बैठे अफसरों को अब झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सपा के चहेते अफसरों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही इन अफसरों ने बोरिया बिस्तरा बांधना शुरू कर दिया है। रामपुर में तमाम अफसर तैनात हैं जो कि बेहद करीबी माने जाते हैं। इनमें कई अफसर तो चुनाव आयोग के डंडे से भी बच गए,लेकिन सरकार बदलने के बाद इन अफसरों ने बोरिया बिस्तरा बंधने की उम्मीद कम ही नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed