{"_id":"637e5d9c925c194f2e4a5ffd","slug":"awereness-for-voting-rampur-news-mbd4482977152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विद्यार्थियों ने लिखे आकर्षक स्लोगन, मतदान के प्रति किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विद्यार्थियों ने लिखे आकर्षक स्लोगन, मतदान के प्रति किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अधिक संख्या में मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दयावती मोदी अकादमी में स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें काफी बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने मतदान जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ भी ली। प्रार्थना सभा में हेड मास्टर पंकज सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि लोकतंत्र या जनतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है, जिसमें जनता के हित के लिए, जनता के चुने गए प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन करते हैं। चुनाव में मतदाता अपनी इच्छानुसार पात्र उम्मीदवार को वोट दे सकता है। इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी निभाता है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए ही प्रत्येक मतदाता का मतदान देश के लिए आवश्यक है। वहीं लोग यह सोचकर वोट नहीं डालते हैं कि हमारा एक वोट डालने या न डालने से किसी का क्या बिगड़ जाएगा। ये सोच गलत है। प्रत्येक मतदाता को वोट अवश्य डालना चाहिए। कार्यक्रम संचालन कर रहीं डॉ. एम टंडन ने कहा कि मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी है। जो देश की कमान अपने चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इस प्रकार देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए जागरूक होना अनिवार्य है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।