फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   avoid dj and band in on eve of id miladunvi

जुलूसे मोहम्मदी को लेकर काजी ए शरआ ने दी हिदायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:15 PM IST
सार

जुलूसे मोहम्मदी को लेकर काजी ए शरआ मुफ्ती सैय्यद फैजान रजा हसनी ने मुसलमानों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।जूलूस के साथ व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों सहयोग लें।उन्होंने जूलूस निकालने वाली अंजुमनों के जिम्मेदारों को हिदायत दी है कि शरीयत का ख्याल रखें और जुलूस में कोई भी गैर शरई काम न हो।

विज्ञापन
avoid dj and band in on eve of id miladunvi

विस्तार

रामपुर। जुलूसे मोहम्मदी को लेकर काजी ए शरआ मुफ्ती सैय्यद फैजान रजा हसनी ने मुसलमानों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि मुसलमान जुलूस की तैयारी करें, लेकिन कुछ बातों का ख्याल भी रखें। डीजे और डांस से बचें, झंडा और बैनर इतना ऊंचा न हो कि बिजली के तारों से टकराए। जूलूस के साथ व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों सहयोग लें। जुलूस भाईचारे के साथ निकालें।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की है कि असामाजिक तत्वों से होशियार रहें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस प्रशासन का सहयोग लें। काजी ए शरआ ने प्रशासन से मांग की है कि जुलूसे मोहम्मदी को लेकर बैठक आयोजित की जाए जिसमें व्यापक रूप से इस विषय पर चर्चा हो ताकि जुलूस वाले दिन किसी भी प्रकार अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने जूलूस निकालने वाली अंजुमनों के जिम्मेदारों को हिदायत दी है कि शरीयत का ख्याल रखें और जुलूस में कोई भी गैर शरई काम न हो। सिर पर टोपी या अमामा जरूर पहनें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed