{"_id":"6a627277f9d0719a870a1040","slug":"auto-rickshaw-collision-in-rampur-two-drivers-and-a-woman-injuredauto-rickshaw-collision-in-rampur-two-drivers-and-a-woman-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176210-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में ऑटो भिड़ंत, दो चालक व एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में ऑटो भिड़ंत, दो चालक व एक महिला घायल
Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पनवड़िया के पास बुधवार देर रात दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में दो ऑटो चालक और एक महिला घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो तेज रफ्तार में टकराए, जिससे एक ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ऑटो काटकर चालक को बाहर निकाला।
एक ऑटो में ककरौवा निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं दूसरे ऑटो में चालक के साथ एक महिला सवार थी। तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। संवाद