{"_id":"656b9139d22405191008af88","slug":"attempt-to-kill-woman-by-burning-her-for-dowry-report-filed-rampur-news-c-15-1-mbd1042-295586-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। दहेज में कार व 10 तोला सोना न मिलने पर दहेज लोभी पति ने परिजनों संग मिलकर नवविवाहिता को कमरे में बंद कर जलाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोट के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी शादी 22 मार्च 2023 को जानूनागर के रहने वाले गगनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर अमरजीत सिंह व सास राजिंदर कौर दहेज में कार व दस तोला सोने की मांग शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद उसके जानकारी हुई की उसके पति ने पूर्व में किसी अन्य महिला से शादी की थी तथा उसे तलाक दे दिया था व उसके साथ झूठ बोलकर धोखे से शादी की थी।
आरोप है कि 13 नवंबर को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से मारते पीटते हुए कमरे में बंद कर दिया तथा मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने दरवाजा खटखटा दिया तो उसकी जान बच गई। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गयी है।