फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on security guard

मुस्तफा हुसैन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पर युवकों ने किया हमला, गंभीर चोटें आईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
attack on security guard
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा हुसैन की सुरक्षा में लगे कांस्टेबल प्रिंस कुमार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में प्रिंस कुमार ने कहा है कि वह शुक्रवार रात 10 बजे ड्यूटी के बाद अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी सिविल लाइन क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने बंद पड़े ढाबे पर मौजूद चार-पांच अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। विरोध पर युवकों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, उनकी आंख व सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

कांस्टेबल प्रिंस कुमार एक वर्ष से मुस्तफा हुसैन की सुरक्षा में लगे हुए हैं। मुस्तफा हुसैन पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के करीबी हैं। साथ ही वह सपा सांसद आजम खां व मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन के विरुद्ध चल रहे मुकदमों में वादी हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव कुमार ने बताया कि प्रिंस कुमार के झगड़े की जानकारी मिली है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed