फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Assistant accountant removed from post, inquiry committee formed

Rampur News: सहायक लेखाकार को पद से हटाया, जांच कमेटी गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Assistant accountant removed from post, inquiry committee formed
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के वित्त एवं लेखा विभाग में सहायक लेखाकार की नियुक्ति के मामले में निदेशालय द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद अब फर्जी तरीके से नियुक्ति के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ये कमेटी डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। इस बीच बीएसए ने उनसे सहायक लेखाधिकारी का पटल छीन लिया है। शहर के ऊंची चौपाल स्थित विद्यालय में फर्जी अभिलेखों के सहारे ज्ञानेश्वरी नामक महिला ने सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता की शिकायत पर डीएम ने रविंद्र कुमार मांदड़ ने सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर ज्ञानेश्वरी तथा प्रबंधक रफत बी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ज्ञानेश्वरी का पति नेगपाल बीएसए ऑफिस में सहायक लेखाकार के पद पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति के बाद वेतन भुगतान का कार्य उसी के पटल से हुआ था। बीएसए संजीव कुमार द्वारा इस मामले में सहायक लेखाकार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई थी, इस पर निदेशालय ने बताया कि नेगपाल नाम का कोई भी सहायक लेखाकार उनके अधीनस्थ कार्यरत नहीं है। निदेशालय के इस पत्र के बाद विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने डीएम को पूरी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत हैं। समिति पूरे प्रकरण की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट देगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा फर्जी सहायक लेखाकार से सभी चार्ज छीन लिए गए हैं। उसके पटल कार्यालय सहायक समक्ष सक्सेना और अभिन्न मान को सौंपे गए हैं। बीएसए ने कहा कि प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed