फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   assembly election will start from rampur said azam

रामपुर से बजेगा विधानसभा का चुनावी बिगुल : आजम

Wed, 16 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
assembly election will start from rampur said azam
​विधानसभा चुनाव पर बोले आजम  - फोटो : demo
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल रामपुर से फूंका जाएगा। 23 नवंबर को सीएम अखिलेश यादव के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। तमाम लोगों ने सपा में शामिल होने की घोषणा की। 
विज्ञापन


अजीतपुर के तमाम लोग सपा दफ्तर पहुंचे और सपा में शामिल होने की घोषणा की। इनमें पप्पू खां, छेला खां, शावेज खां, नवाज मलिक, नाजिम खां, नासिर खां, इमरान खां शमिल थे। आजम खां ने सपा में शामिल होने वालों का स्वागत किया। भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि सपा ने प्रदेश में जितना विकास कराया है, उतना कोई भी सरकार नहीं करा सकी। रामपुर में भी हर तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। वह रामपुर को मिसाली शहर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रामपुर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का बिगुल भी रामपुर से फूंका जाएगा। दूसरी ओर आजम खां के बेटे व स्वार सीट से सपा के संभावित प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम खां दया का मझरा, अल्लेहपुर, धर्मपुर उत्तरी समेत स्वार के कई गांवों में पहुंचे। दया का मझरा में तमाम लोगों ने सपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौैके पर आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू,संजय, ताहिर, रफी अहमद, हाजी आबिद, भूरा मौजूद थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed