फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   asha gupta become teej queen

आशा गुप्ता के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Sun, 12 Aug 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
asha gupta become teej queen
रामपुर में लायंस क्लब ऑफ रामपुर उदय के तीज कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : amar ujala
रामपुर। लायंस क्लब रामपुर उपकार  की ओर से तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता से लेकर अन्य मनोरंजक खेलों का भी आनंद लिया।  कार्यक्रम शुक्रवार शाम हाईवे किनारे एक होटल में हुआ  जिसमें संयोजक मेघा अग्रवाल और ज्योति ने विभिन्न खेलों का आयोजन किया। इन खेल में कई सरप्राइज गेम भी शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन व लोइनेड बार्बी का ताज रहा। तीज क्वीन आशा गुप्ता और लाइनेड बार्बी दीपा अग्रवाल, सोनिया गुप्ता और रुचि जिंदल चुनीं गईं। इसके बाद दीपा अग्रवाल, सुमन डुडेजा, वैशाली अग्रवाल ने सावन और फिल्मी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कनिष्का,  ऋचा, आरुषि ने सामूहिक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के अध्यक्ष मनु मांगलिक, सचिव मयंक जैन ने सभी महिला सदस्यों को बधाई देते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में श्वेता मांगलिक, राजीव गुप्ता, आशीष जिंदल, हरीश डुडेजा, पंकज अरोरा, ईशान अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शिशिर बंसल, अंकित अग्रवाल, सचिन खनेजा, नितीश अग्रवाल, सचित अग्रवाल, जूही अग्रवाल, सीमा जैन,  प्रीति खनेजा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed