फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roads are overflowing with wat homes are craving for every drop of water.

Rampur News: सड़कें पानी से लबालब...घरों में बूंद-बूंद को तरसे

Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roads are overflowing with wat homes are craving for every drop of water.
रामपुर। कचहरी रोड से लेकर एसबीआई रोड तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। पाइपलाइन लीक होने से सड़कें पानी से लबालब हैं, लेकिन दो दिन से घरों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। शिकायत के बाद जिम्मेदार अंजान बने हैं।
विज्ञापन

कचहरी रोड से एसबीआई रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब आठ से नौ हजार घर हैं। यहां पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद काफी ज्यादा पानी बह रहा है। इसका असर आसपास के इलाकों की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा है। सिविल लाइन से लेकर गांधी समाधि तक कई घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न होने से लोगों के घरों में खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। हालांकि कई बार वार्ड के बाशिंदों ने नगर पालिका में इसकी शिकायत की भी, लेकिन कोई असर नहीं हो सका।
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद दो दिन बीतने के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। पाइपलाइन से निकल रहा पानी नाली में पहुंच रहा है, जिससे नाली भी भर रही है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदा पानी सड़क पर फैल सकता है और राहगीरों के लिए भी परेशानी हो सकती है। लोगों का कहना है कि एक ओर घरों में पानी की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर पाइप लाइन से पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को जल्द ठीक कराने और पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्या कहते हैं लोग-
--
हमारे इलाके की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले दो दिन से इसी तरह से पड़ी हुई है, लेकिन कोई देखने वाला नही है। इसको सही कराया जाना बेहद जरूरी है। -अमित
-----
पानी नाली और सड़क पर बह रहा है और जो गंदा पानी पहले से घरों से आ रहा है वो भी मिलकर सड़क तक आने का प्रयास हो रहा है। अगर इसी तरह से लगातार लाइन चलती रही तो सड़क तक पानी आ जाएगा। -तबील

-----
काफी व्यस्तम सड़क का हाल यह है, जहां से हर कोई निकलता है। खासकर फुटपाथ वाले लोगों को इससे काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसको दिखवाना चाहिए। -दानिश
----------
वर्जन--
मामला संज्ञान में आया है। टीम को भेजकर दिखवाया जा रहा है। जहां पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, उसकी मरम्मत कराई जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed