{"_id":"6a94716092fbea65bb0addc0","slug":"rohan-and-akash-from-patwai-won-hearts-through-mann-ki-baat-rampur-news-c-15-1-mbd1049-981779-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मन की बात से दिल में उतर गए पटवाई के रोहन और आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मन की बात से दिल में उतर गए पटवाई के रोहन और आकाश
Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पटवाई की क्लीनअप टीम, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की है प्रशंसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई (रामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में रामपुर के पटवाई कस्बे का जिक्र किया। उन्होंने इस छोटे स्थान से शुरू हुए सफाई के बड़े प्रयासों को सराहा। सफाई का वह प्रयास जो अक्तूबर 2025 में पटवाई निवासी 22 वर्षीय रोहन देव और उनके हमउम्र आकाश यादव ने शुरू किया था और अब तक रामपुर जिले में कई स्थानों से प्लास्टिक, पॉलिथीन तथा अन्य तरह के कचरे का निस्तारण करा चुके हैं। पीएम के इस कदम से जहां पटवाई के लोग गदगद हैं, वहीं समूचा रामपुर जिला खास गौरव महसूस कर रहा है।
रोहन और आकाश की इस अनूठी पहल की शुरुआत गांव में फैली गंदगी से जंग शुरू करके हुई। रोहन ने बताया कि सेना में भर्ती के इरादे से पिछली सर्दियों में सुबह टहलने, फिटनेस एक्सरसाइज करने के लिए गांव में खाद के स्टोर के नजदीक खाली मैदान का इस्तेमाल करते थे। इस मैदान में गांव के कुछ लोग कूड़ा-कचरा फेंकते थे। इस पर साथी आकाश से चर्चा की। गंदगी की शिकायत करने पर भी सफाई नहीं हुई तो खुद जुट गए।
युवाओं ने बताया कि इसके बाद और लोगों को जोड़ने के लिए ‘क्लीनअप पटवाई’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सफाई की पहल के इरादे साझा किए। धीरे-धीरे अन्य युवक-युवतियां जुड़े और 12 लोगों की सक्रिय टीम है, जबकि सीधे और परोक्ष रूप से जुड़े लोगों की संख्या 20 से अधिक है। इस बीच टीम ने पटवाई-शाहबाद रोड पर बने पुल की रेलिंग-ग्रिल में बंधी पॉलिथीन- प्लास्टिक बटोरी। इसी तरह रामपुर में मुरादाबाद के कोसी पुल पर अभियान चलाया। मदारपुर में रामगंगा घाटों, नजदीक की समाधि और मंदिर पर भी सफाई की।
विज्ञापन
बीए पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आकाश बताते हैं कि इन अभियानों से एक टन से अधिक प्लास्टिक, पॉलिथीन का कचरा जुटा। इसे गाजियाबाद की एक निजी कंपनी के हवाले किया। यह कंपनी कचरे को रिसाइकिल करती है। आगे भी बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित हो गया है। एक टन होते ही फिर उनकी गाड़ी आकर इस कचरे को ले जाएगी।
पीएम के मन की बात में अपने काम की सराहना से उत्साहित रोहन और आकाश ने कहा कि उम्मीद है कि इस अभियान से अब नए लोग जुड़ेंगे। हर शहर-कस्बे में बिना सरकारी साधनों पर निर्भर हुए इसी तरह सफाई की पहल होगी।
00
दूसरी बार मन की बात में आया पटवाई का नाम
रामपुर। पटवाई का नाम दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में आया है। इससे पहले 2022 में प्रधानमंत्री पटवाई चौराहे पर स्थित अमृत सरोवर की चर्चा भी कर चुके हैं। उस वक्त सरोवर का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया था। स्थानीय लोग इसे गौरव का क्षण बताते हुए टीम के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।