फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   asad won kusti

असद ने राजू पहलवान रायपुर को चित किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
asad won kusti
सैफनी (रामपुर)। स्थानीय असद पहलवान ने राजू पहलवान रायपुर को चित किया। सफैनी में स्थित स्वर्ग आश्रम भूड़ा मढ़ी पर चल रहें दस दिवसीय किसान मेले तीसरे दिन आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में सैफनी के असद पहलवान ने राजू पहलवान रायपुर को चित किया। वही फैसल पहलवान जम्मू ने राजू पहलवान गोरखपुर को पटकनी दी। रिजवान पहलवान किशनपुर ने सचिन पहलवान बागपत को चित किया। शास्त्री पहलवान हरिद्वार ने बिल्ला पहलवान पटियाला पछाड़कर जीत हासिल की। कदीर गनी पहलवान जम्मू ने मुन्ना पहलवान गोरखपुर को नीचे गिरा कर जीत की बाजी मारी। जगपाल पहलवान ने विशाल पानीपत के पहलवान को चित करके विजई हुए। शमशेर पहलवान सोनीपत ने कदीर गनी पहलवान जम्मू को पटखनी दी द्य वहीं चार पहलवानों के बीच भारी मुकाबला देखने को मिला जहां विशाल पहलवान और अंकित पहलवान की कुश्ती और बबलू और बलराम पहलवान हरियाणा प्रवीण पहलवान मेरठ का मुकाबला बराबर छूट। इस दौरान कासिम पहलवान ,नसीम पहलवान अभी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed