फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   As soon as the bow broke, Sita put the garland around Shri Ram's neck.

Rampur News: धनुष भंग होते ही सीता ने श्रीराम के गले में डाली वरमाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
As soon as the bow broke, Sita put the garland around Shri Ram's neck.
रामपुर। शहर में सनातन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम जैसे ही धनुष तोड़ते हैं, तुरंत सीता माता उनके गले में वर माला डाल देती हैं। कलाकारों के मंचन को देखकर लोग सिया वर रामचंद्र की जय के जयकारे लगाने लगते हैं। श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और जयमाल का दृश्य दिखाया गया। श्रीराम शिव धनुष के समीप पहुंचकर धनुष को प्रणाम करते हैं और एक ही झटके में धनुष उठाकर भंग कर देते हैं। जिसके साथ ही शंख और घंटे बज उठते हैं और पुष्प वर्षा के बीच जयमाला के साथ सियाराम शादी के बंधन में बंध जाते हैं। रामलीला में शहर विधायक आकाश सक्सेना भी पहुंचे। इस अवसर पर विष्णु शरण वीरेंद्र कुमार गर्ग, ईश्वरसरन, अजय सोनी, मनोज कुमार सोनी, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
ज्वालानगर में धूमधाम से हुआ सीता-राम का विवाह
रामपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से ज्वालानगर में भी सीता स्वयंवर का मनोरम दृश्य दिखाया गया। धनुष यज्ञ में दूर-दराज से राजा-महाराजा स्वयंवर में भाग लेने आते हैं। कई राज्यों से आए राजा जब इस धनुष को भंग नहीं कर पाते तो फिर प्रभु श्रीराम धनुष को तोड़कर सीता का वरण करते हैं। मथुरा वृंदावन से आये कलाकारों ने बेहद सुंदर मंचन किया। शुक्रवार शाम सात बजे श्रीराम बरात निकलेगी जिसमें विधायक आकाश सक्सेना भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

--------
श्रीराम ने ताड़का का किया वध
रामपुर। श्री हरि मंदिर रामलीला कमेटी आदर्श कॉलोनी में ताड़का वध, विश्वामित्र आगमन और सुबाहू वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि ऋषि विश्वामित्र दशरथ के पास पहुंचते हैं। विश्वामित्र ने कहा कि अपने दोनों बालक मेरे साथ यज्ञ की रक्षा के लिए भेजें। महाराज दशरथ ने गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार राम-लक्ष्मण को उनके साथ भेज दिया। रास्ते में श्रीराम ने ताड़का व अन्य असुरों का वध किया। ताड़का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर सुभाष नंदा, अमरनाथ खनेजा, राधा किशन सिडाना, महेश कुमार जुनेजा, राकेश जुनेजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed