फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   arshad became congress canidate in rampur

विधानसभा उप चुनाव: कांग्रेस ने अरशद गुड़़्डू पर खेला दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
arshad became congress canidate in rampur
रामपुर। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए बसपा के बाद अब कांग्रेस नेे भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अरशद अली खां गुड्ड़ू को अपना प्रत्या शी घोषित किया है। सोमवार को पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा कर दी गई। गुड्डू का टिकट घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद आजम खां ने शहर विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद इस सीट पर उप चुनाव होना है। आजम खां इस सीट से नौ बार विधानसभा का चुुनाव जीते हैं। उप चुनाव की तैयारी में सभी प्रमुख राजनीतिक दल लगे हुए हैं। सबसे पहले बसपा ने अपने प्रत्याशी का एलान किया था। बसपा ने जेडएम खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद अब कांग्रेस ने अरशद गुड्डू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुड्डू लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह 1985 में एनएसयूआई के अध्यक्ष थे। यूथ कांग्रेस में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं हैं। इसके बाद वह लगभग आठ सालों तक नगर अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। गुड्डू पहली बार किसी चुनाव में उतरे हैं। गुड्डू का टिकट घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने उनका कई जगह स्वागत किया। टिकट घोषित होने के बाद वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर भी मिले। कपूर नेे उनको बधाई दी। इस मौके पर धमेंद्र देव गुप्ता, निक्कू पंडित, शाहीन अंसारी, अदनान खां, सिफत अली खां, एकलव्य भीम, अब्दुल्ला खां, जैद खां, वसीम मियां, साकिब खां, दाऊद खां, इकराम कुरैशी, रहमतउल्ला पहलवान, शुएब खां, गुड्डू खां, कमर अंसारी, जिया अली और महेंद्र सक्सेना सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed