{"_id":"58cae0ba4f1c1bb22132a38b","slug":"aro-told-folow-the-order-of-commision","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम से डांट खाने वाले अफसर बोले हमने आयोग के नियमों का पालन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम से डांट खाने वाले अफसर बोले हमने आयोग के नियमों का पालन किया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूबे के कद्दावर मंत्री रहे आजम खां के शहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर को हड़काने वाले वीडियो के वायरल होने के मामले में मंत्री की डांट खाने वाले अफसर का कहना है कि उनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना था। उन्होंने इसे बखूबी करा दिया। उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों के तहत मंत्री की गाड़ी आने नहीं दी थी। उल्लेखनीय है कि आजम खां का वीडियो इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही शहर की फिजाओं में खूब घूम रहा है। इसको लेकर चर्चा बढ़ गई है।
आजम खां के रुआब के चलते अफसर सपा शासन में कई दफा आजम के गुस्से का शिकार होते रहे हैं। आजम के गुस्से का शिकार 11 मार्च को हुई मतगणना के बाद शहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर अभय गुप्ता को भी होना पड़ा था। वाकया उस वक्त का था जब जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए आजम खां अपने काफिले के साथ मंडी समिति पहुंचे थे,जहां उनकी गाड़ी मंडी समिति में प्रवेश कर रही थी जिसका भाजपाइयों ने विरोध किया।
विज्ञापन
भाजपाइयों के विरोध के बाद आजम को मंडी समिति के गेट से मतगणना स्थल तक पैदल ही जाना पड़ा था। कीचड़ के बीच होकर वह एसडीएम सदर के पास पहुंचे थे,जहां एसडीएम को देखकर ही उनका पारा चढ़ गया था। आजम के एसडीएम को हड़काने का वीडियो अब आकर वायरल हो गया है। यह वीडियो शहर से लेकर गांव तक की फिजाओं में खूब उड़ रहा है। इसके साथ ही इलैक्ट्रानिक मीडिया पर भी यह वीडियो छाया हुआ है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में आजम खां एसडीएम सदर को हड़काते हुए साफ दिख रहे हैं। आजम के इस वीडियो वायरल होने के बाद शहर से लेकर गांवों तक में चर्चा है।
विज्ञापन