फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   army demands weapon of nawab

रामपुर रियासत की शस्त्रों का संरक्षण करना चाहती है सेना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
army demands weapon of nawab
रामपुर। रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां के निजी आरमरी के शस्त्रों में सेना ने रुचि दिखाई है। सेना एक सौ साल से अधिक पुराने इन शस्त्रों को अपने संग्रहालय में संरक्षित करना चाहती है ताकि लोगों को रामपुर रियासत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। इसको लेकर उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनि ने अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को भेजा अनुरोध पत्र भेजा है। जनरल राजा सुब्रमनि ने नवाब काजिम अली खां को भेजे पत्र में उनकी 20 फ़रवरी को मुख्यालय के ब्रिगेडियर एमएस जोधा के साथ हुई मुलाक़ात का जिक्र करते हुए कहा है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में रियासत के अंतिम शासक के संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत नवाब रजा अली खां की निजी आरमरी में कई दुर्लभ एंटीक पिस्तौल, रिवाल्वर, बंदूक, तलवार, चाकू, भाला-बरछा आदि मिली हैं। उन्होंने कहा है कि सदियों पहले बनाये गए यह दुर्लभ हथियार सशस्त्र बलों के लिए विशेष रुचि रखते हैं और मेरा मानना है कि संग्रहालय और सेना के स्थानों पर प्रदर्शित होने के लिए यह धरोहरें सबसे अच्छी तरह से संरक्षित होंगी। इसलिए, मेरा अनुरोध है कि कुछ शस्त्र सेना को उपहार के रूप में देने पर विचार करें, जो सभी शाही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी परामर्श के बाद आपके लिए संभव होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि रामपुर राज्य की पट्टिका के साथ हमारे विभिन्न सैन्य संस्थानों में इन वस्तुओं को प्रदर्शित कर रामपुर रियासत का का गौरव बरक़रार रखा जायेगा। मुझे यकीन है कि सभी परिवार के सदस्य गर्व की भावना महसूस करेंगे कि तत्कालीन रामपुर राज्य हथियार राज्य अब भारतीय सेना के संरक्षण में हैं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने सेना की ओर से नवाब काजिम अली खां को मिले इस पत्र की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed