फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Argument between business leader and CHC doctor

Rampur News: व्यापारी नेता और सीएचसी के डॉक्टर में कहासुनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Argument between business leader and CHC doctor
रामपुर। स्वार सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा बाजार से दवाएं लिखे जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष लईक गोल्डन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को सीएचसी के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक रोगी के तीमारदार की सूचना पर सीएचसी गए थे। तब शिकायत आई थी कि बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। इसके चलते ड्यूटी पर तैनात डाक्टर शैलेंद्र से जानकारी ली गई तो वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। इसके चलते दोनों के बीच तकरार होने लगी। मामला अभी तूल पकड़ता इससे पहले ही वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। शनिवार को व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस मामले में व्यापार मंडल की ओर से डाॅक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं डॉक्टर ने भी पुलिस को तहरीर दी। सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर देवेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। चिकित्सक की ओर से व्यापारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed