फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   app candidate declared

Rampur News: आम आदमी पार्टी ने 37 वार्डों पर उतारे सभासद पद के प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
app candidate declared
रामपुर। आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए सभासद पद के प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची में 37 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। जिनमें रामपुर नगर पालिका में 7, स्वार में 2, मिलक में 1, शाहबाद में 5, मसवासी में 5, केमरी में 9, नरपतनगर दूंदावाला में 5 और दढि़याल में 3 दावेदारों को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी जल्द ही सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

सूची के अनुसार रामपुर नगर पालिका के वार्ड 22 से फैज अली को , वार्ड 42 से बरी अहमद को , वार्ड 43 से नगमा को , वार्ड 33 से सत्तार अली को , वार्ड 18 से नईम खां को , वार्ड 36 से मोहम्मद जफर को , वार्ड 32 से आरिफ सिंकदर को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत शाहबाद में वार्ड 15 से नवेद खां को , वार्ड 3 से शमशाद को , वार्ड 9 से अनस अली को , वार्ड 7 से फरजंद अली को और वार्ड 8 से कहकशां प्रत्याशी बनाया गया है । नगर पालिका परिषद मिलक से वार्ड 23 से रूबी राठौर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पंचायत मसवासी में वार्ड 8 से सबू हसन को , वार्ड 13 से शमशाद हुसैन को , वार्ड 17 से जमील अहमद को , वार्ड 10 से बब्लू को और वार्ड 9 से शाकिर को मैदान में उतारा गया है। नगर पंचायत दढि़याल में वार्ड 6 से नफीस अहमद को , वार्ड 11 से अकबर अली को और वार्ड 14 से मुसर्रत जहां को मैदान उतारा गया है। नगर पालिका परिषद स्वार के वार्ड 2 मेहरूम जहां के और वार्ड 5 से हुमा बी को आप प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत नगरपतनगर दूंदावाला के वार्ड 4 से महबूब को , वार्ड 5 से शौकीन को , वार्ड 8 से जफर अली को , वार्ड 12 से शमशाद को और वार्ड 13 से कय्यूम को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत केमरी से वार्ड 9 से निसार अहमद को , वार्ड 12 से नियाज अहमद को , वार्ड 14 से अब्दुल अय्यूब को , वार्ड 8 से पप्पू शाह को , वार्ड 5 से शारिक परवेज को , वार्ड 4 से शकील अंसारी को, वार्ड 2 से मोहम्मद फैजा को न, वार्ड 11 से मोहम्मद वकील को और वार्ड 1 से अल्वा मेहंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed