राशन और पेंशन के मुद्दे पर कमिश्नर से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल
सार
लोग राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाने के लिए सप्लाई ऑफिस के चक्कर लगाते हैं परंतु वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। फ़ैसल लाला ने कमिश्नर को यह भी बताया कि पिछले कई महीने से पांच किलो की जगह केवल चार किलो राशन ही लोगों को दिया जा रहा है जिसके कारण गरीब लोग बेहद परेशानी से गुजर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि पात्र लोगों के राशन कार्ड में नाम जोड़े जाए साथ ही जिन लोगों की पेंशन रोकी गई है उसको बहाल किया जाए।
विज्ञापन