{"_id":"674a1a0f6689e2d8da0f7f37","slug":"anti-earthquake-indicator-dominated-the-exhibition-road-safety-model-taught-lessons-of-rules-rampur-news-c-282-1-rmp1001-134830-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रदर्शनी में छा गया भूकंप रोधी सूचक, सड़क सुरक्षा मॉडल ने पढ़ाए नियमों के पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रदर्शनी में छा गया भूकंप रोधी सूचक, सड़क सुरक्षा मॉडल ने पढ़ाए नियमों के पाठ
Sat, 30 Nov 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज में गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में भूकंप सूचक यंत्र के मॉडल की जानकारी
- फोटो : संवाद
रामपुर। राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। जिसमें मुख्य रूप से भूकंप रोधी सूचक यंत्र को काफी सराहा गया। हर किसी ने इसके बारे में छात्राें से जानकारियां लीं। वहीं इसके बाद ग्रीन सिटी, स्नो हाऊस और एटीएम जैसे नए मॉडलों को भी काफी सराहा गया। छात्र-छात्राओं ने रुचि के साथ अतिथियों को इसका उपयोग करके बताया।
मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। मेले में छात्राओं ने स्वनिर्मित विज्ञान, गणित, यूथ और इको के मॉडल बनाकर प्रतिभाग किया। इस दौरान कुणाल कुमार ने भूकंप रोधी यंत्र बनाया था। जिसके बारे में उन्होंने अतिथियों को बताया कि जब भूकंप आने वाला होता है तो इसकी दिशा परिवर्तन हो जाती है और यह बीप की आवाज के साथ सूचना दे देता है।
वहीं, विवेक कुमार ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से संबंधित मॉडल बनाया। जिसके जरिये उन्होंने नियमों के पाठ पढ़ाए और लोगों को लापरवाही करने पर इसके जोखिम के बारे में बताया। इसके साथ छात्र नोमान ने वायु प्रदूषण, अब्दुल रहीम के जल प्रदूषण, विनय कुमार के त्रिकोणमिति अनुपातों को ज्ञात करने का मॉडल, अनस अफजल का ग्रीन सिटी, स्नो हाउस मो. आलम का एटीएम, मनीष कुमार के आदर्श घर का मॉडल भी खूब सराहा गया।
विज्ञापन
मॉडलों एवं चार्ट का चयन करने के लिए प्रधानाचार्य रचना चतुर्वेदी ने सुधीर यादव, अजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार को निर्णायक के रूप में नियुक्त किया। जिसमें निर्णायक मंडल ने विज्ञान मॉडल में माज आलम ने प्रथम, कुनाल कुमार ने द्वितीय, विवेक कुमार ने तृतीय स्थान के रूप में चयन किया।
वहीं, गणित के माॅडल में विनय ने प्रथम, नोमान ने द्वितीय, मो. इब्राहिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूथ एवं यूको क्लब में जीशान ने प्रथम, मो. आलिम ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सुधीर यादव, अनिल कुमार, बनवारी लाल, अजय कुमार वर्मा, राकेश कुमार भट्ट, संजय दिवाकर, हिमांशु, हिमायत, सौदान सिंह, करन सिंह मौजूद रहे।