फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Another case has been registered against Mehak and her associates in the honey trap case.

Rampur News: हनी ट्रैप में महक और उसके साथियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Another case has been registered against Mehak and her associates in the honey trap case.
रामपुर। हनी ट्रैप के मामले में गंज थाना क्षेत्र की महक के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के घेर जिया उन नबी खां निवासी फैजान रजा उर्फ ईशान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र में डिस्पोजल बेचने की दुकान चलाता है। 29 जुलाई 2024 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने काम के सिलसिले में उसे मुरादाबाद बुलाया।
विज्ञापन

वह बुलाए गए पते सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा मुरादाबाद पहुंचा। वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। आरोप लगाया कि सभी ने तमंचे के बल पर उसके कपड़े उतारवाए और वहां मौजूद एक युवती के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर ले आए और वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ऑनलाइन 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा उसके जेब में रखे 19 हजार रुपये भी निकाल लिए। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित थाने पहुंचा मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
अब गंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर विशाल कुमार, जौहरा उर्फ महक और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

----------------
उत्तराखंड के गदरपुर से गिरफ्तार की जा चुकी है महक
रामपुर। महक पर हनी ट्रैप के खिलाफ एक और मामले में उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के गदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में भी पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed