आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमा: चुनावी जनसभा में की अभद्र टिप्पणी, जानिए पूरा मामला
आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका बयान सभी महिलाओं का अपमान है। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में समाजवादी पार्टी के कद्दवार नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खां के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाने में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनसे अपने रिश्ते और जनता के लिए किये गये कामों को गिना रहे हैं।
इसी कड़ी में एक जनसभा में आजम खान ने कहा कि जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है, चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।